समस्तीपुर, जून 7 -- रोसड़ा। हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर और दिल्ली में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रविवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न होटलों और निजी अस्पतालों का विशेष फायर ऑडिट किया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा एनओसी की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने दर्जन भर से अधिक होटलों व अस्पताल संचालकों को एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी मानकों में कमी पर जारी किया जा रहा नोटिस उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं करने पर दूसरी नोटिस जारी की जाएगी। इसके...