बगहा, फरवरी 13 -- बगहा। वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे दोन इलाके के 22 गांवों में शीघ्र पहुंचेगी बिजली। इन गांवों में बिजली पहुंचे इसको लेकर जदयू एमएलसी भीष्म साहनी ने विधान परिषद में आवाज उठाई और वन विभाग से अविलंब एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने की मांग की।उन्होंने सदन के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के आसपास बसे दोन क्षेत्र के गांवों जिनमें नौरंगिया दोन, बनकटवा दोन सहित कुल 22 गांव शामिल हैं में ऑफ-ग्रिड एवं ऑन-ग्रिड बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के के लिए परियोजना का शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक एनओसी जारी नहीं की गई है। एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.