बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में सेमेस्टर वन की परीक्षा होने वाली है। इसके लिए बीए या बीएससी के सेमेस्टर वन व सत्र 2025-29 के सेमेस्टर वन की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करें। कुलसचिव डॉ. अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि इसके लिए वे एनओयू के पोर्टल पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं। वहां छात्र अपना इनरॉलमेंट नंबर व पासवर्ड (जन्मतिथि) के साथ लॉगइन कर 200 रुपए प्रति पत्र की दर से शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वे उसी पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.