एनओयू का स्टडी सेंटर पटना कॉलेज-साइंस कॉलेज में खुलेगा
पटना, मई 16 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय अपने विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज में अपना स्टडी सेंटर खोलने के लिए निरीक्षण टीम को भेजा था। यह स्टडी सेंटर विश्वविद्यालय के बिहार के भिन्न स्थानों से नामांकन करवाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए खोला जाएगा। यहां काफी संख्या में दूरस्थ शिक्षा में दाखिले के लिए आते थे। इसी को ध्यान में रख एनओयू की टीम ने निरीक्षण किया। पटना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार से विवि के निरीक्षण टीम में शामिल डॉ. किरण पाण्डेय और सरफराज आलम ने मुलाकात की। पटना साइंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका से विवि की ओर से स्टडी सेंटर खोलने के लिए नियुक्त निरीक्षण टीम ने मुलाकात की। टीम ने विवि द्वारा चलाये जा रहे पाठ्यक्रमों के अलावा, रोजगारन्मुख कौशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.