एनओयू : पांच नए पाठ्यक्रमों को मिली मान्यता, इसी सत्र से नामांकन
पटना, सितम्बर 4 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बढ़ गए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) से पांच नए विषयों में नामांकन की मान्यता मिल गई है। इन विषयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नामांकन शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 21 सितंबर तक नामांकन लिया जाएगा। विवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्नातक स्तर पर हिंदी, गृह विज्ञान व बीएससी गृह विज्ञान को शामिल किया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर डिजास्टर मैनेजमेंट में भी विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर मिलेगा। इन नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत से खासकर दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा。 यह भी पढ़ें- नालंदा खुला विवि में छात्र 21 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.