शामली, जनवरी 27 -- नगर के एक मैरिज होम में एनए पब्लिक स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सत्र 2024-25 के सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नाअत-ए-पाक के साथ किया गया, जिसे सुनकर पूरा माहौल रूहानी हो गया। इस अवसर पर दिल्ली से आई मुख्य अतिथि विचित्र राजपूत, नाज़नीन, यास्मीन और ज़र्रीन का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए कक्षा एक से अनाबिया और कक्षा 8 से ज़ारा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में नर्सरी और केजी कक्षा के नन्हे बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान यूनुस अंसारी और नाज़िया आदिल ने किया। स्कूल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.