मुंगेर, फरवरी 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के नरेंद्र सिंह महाविद्यालय में पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेंद्र सिंह की 59वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह उर्फ निरंजन सिंह ने कहा कि स्व. नरेंद्र सिंह अन्याय, शोषण और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्षरत रहे तथा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए, लेकिन अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे। आजादी के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा कई संस्थानों की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गिरिंद्र कुमार सिंह ने उन्हें हवेली खड़गपुर का धरोहर बताते हुए शिक्षा जगत ...