बलिया, मार्च 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 'हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा' की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। टीम ने सहयोग अलर्ट-3 में मृतक शत्रुघ्न वर्मा के परिवार को करीब सात लाख 11 हजार रुपये से अधिक की मदद पहुंचाई है। यह सहायता राशि मृतक की पत्नी सुनैना देवी के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। देवरियाकला निवासी शत्रुघ्न वर्मा के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से यह पहल की गई।संस्था के संस्थापक विवेकानंद ने बताया कि टीम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। टीम के सदस्यों के छोटे-छोटे योगदान से ही बड़ी मदद संभव हो पाती है। एनएससीटी के पहले सहयोग में 11 हजार 705, दूसरे सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.