बलिया, जून 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने अपनी 'कन्यादान योजना' के पहले चरण में प्रदेश की दो बालिकाओं के विवाह के लिए प्रति कन्या 2 लाख 35 हजार रुपये का 'शगुन' भेंट किया है। दोनों कन्याओं के पिता के खातों में सहयोग धनराशि पहुंच गई है। टीम के सदस्यों ने लाभार्थियों के घर पहुंचकर धनराशि का डमी चेक प्रदान किया है।

एनएससीटी की स्थापना एनएससीटी के संस्थापक विवेकानंद तथा वरिष्ठ सह-संस्थापक सुधेश पांडे व संजीव रजक ने बताया कि टीम का गठन 26 फरवरी 2025 को आम नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, निजी संस्थानों में काम मरने वालों, संविदाकर्मियों आदि की आर्थिक एवं सामाजिक सहायता के उद्देश्य से किया गया था। टीम अपने पांच दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।

कन्यादान योजना का पहला चरण कन्यादान...