बांका, नवम्बर 26 -- बांका, एक संवाददाता। सिविल सर्जन बाँका द्वारा आज वर्चुअल माध्यम से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले से डीपीएम के अलावे इंडिया एवं पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि, सभी प्रखंडों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाले एनएसवी पखवाड़ा के दौरान की जाने वाली प्रमुख गतिविधियों, सामुदायिक जागरूकता अभियान, सेवा उपलब्धता एवं संस्थागत तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि लक्षित दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाएं समय पर एवं सुरक्षित तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। सिविल सर्जन ने बैठक में कहा कि पुरुष नसबंदी एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है तथा इसके प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.