नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एनएसयूआई ने अपना 56वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। गुरुवार को इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए छात्रों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और संगठन की परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना एनएसयूआई की प्रमुख जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने छात्र आंदोलनों की भूमिका, कैंपस से जुड़े रहने के महत्व और देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...