एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया
बागेश्वर, जुलाई 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। विभिन्न छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर शनिवार को एनएसयूआई बागेश्वर कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मांगें पूरी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बीए प्रथम वर्ष में राजनीति विज्ञान, इतिहास और हिंदी विषयों में 50-50 सीटें बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही प्रवेश से वंचित छात्रों के हित में समर्थ पोर्टल को पुनः खोले जाने की मांग की। इसके अलावा बीए, बीएससी और बीकॉम पंचम सेमेस्टर की विशेष बैक परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने की भी मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.