अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने मंगलवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। कहना था कि जंतर मंतर में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। जिसे युवा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। यहां रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, मानस कुमार, अंकित रावत, उत्कर्षा माहरा, ललित, रितेश, पंकज किरोला, अरसलान शेख, गौरव कुवार्बी, नावेद कुरैशी, पारस, कृष्णा, सौरव बिष्ट, हर्षित किरोला, दीपक सोंटियाल, सार्थक, यतीना माहरा, आदित्य माहरा, सैम आर्या, पू...