रांची, अप्रैल 8 -- रांची। एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय में जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाएगी और विलंबित शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव, कैफ अली, सतीश केशरी, विश्वजीत सिंह और इल्यास अंसारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...