एनएसयूआई ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने शुक्रवार को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। शिवकुमार वर्मा ने कहा की सम्मानित छात्रों में गोलू मद्धेशिया 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं विवेक कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.