कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार निज संवाददाता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सेमेस्टर 1 सत्र 2025 -29 के छात्र-छात्राओं के पंजीयन की तिथि विस्तारित करने को लेकर के बी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह के माध्यम से एक ज्ञापन पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पंजीयन को भेजा है। पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है लेकिन तकनीकी एवं अन्य कारणों से अधिकांश छात्र-छात्राओं का पंजीयन कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। उन्होंने छात्र हित में विश्वविद्यालय से तिथि विस्तारित करने हेतु आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.