एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी
पलामू, जून 8 -- मेदिनीनगर। एनएसयूआई की मेदिनीनगर इकाई ने सोमवार को जनता शिवरात्रि महाविद्यालय, के प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर पूर्व निर्धारित नामांकन सीटों में 25 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो छात्र-छात्राओं के साथ चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि महाविद्यालय में नामांकन सीटों की संख्या में कटौती की गई है। इससे क्षेत्र के गरीब, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अनेक छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा से वंचित होने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए सीटों में कटौती का किया विरोध ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई के एनपीयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष, जेएस कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.