देहरादून, जनवरी 3 -- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में नगर निगम से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वहां प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि एंजल चकमा की हत्या ने छात्र समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना के इतने दिन बाद भी दोषियों पर कठोर कार्रवाई न होना सरकार की विफलता है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान जांच से छात्र समुदाय संतुष्ट नहीं है। प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले की सीबीआई से पुन निष्पक्ष जांच कराई जानी अनिवार्य है। विकास नेगी ने आरोप लगाया कि प्र...