कटिहार, जुलाई 23 -- केबी झा कॉलेज के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई ने पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गई बर्बरता के विरोध में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गयी। और उनका जमकर विरोध किया गया। नेतृत्व छात्र नेता मसूद रजा खान ने किया। छात्रों ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग की। एक सप्ताह के अंदर इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के अर्बन जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा, फारुख हुसैन, महेश ,शिवम, अरबाज, तंजीम, आयुष आदि उपस्थित थे। राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनमनसाही म...