एनएसयूआई ने कॉलेज में बगैर आईडी के प्रवेश पर रोक की मांग उठाई
चम्पावत, मई 27 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में बगैर आईडी के बाहरी लोगों के आने की रोक की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया। एनएसयूआई के आयुष गोस्वामी और अजय बिष्ट ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि कॉलेज में बगैर पहिचान पत्र के बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के आने से कॉलेज में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढाई और परीक्षाओं आदि के बीच में परिसर की सुरक्षा, अनुशासन और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। लेकिन अक्सर बाहरी लोग बगैर पहिचान पत्र के कॉलेज में आ रहे हैं। जिन पर रोक लगानी अनिवार्य है। उन्होंने मुख्य द्वार पर सख्त जांच व्यवस्था लागू करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.