वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरुणा नदी की सफाई की। रविवार को आयोजित संविधान संवाद रैली के दौरान वरुणा की दुर्दशा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी पीड़ा जताई थी। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर एनएसयूआई के सदस्य सोमवार को वरुणा की सफाई के लिए एकजुट हुए। कहा कि मां गंगा और वरुणा की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नदी की दुर्दशा सभी के सामने है। वरुणा में ड्रोन से दवा छिड़काव की घोषणा का भी अता-पता नहीं है। सदस्यों ने कहा कि वह वरुणा की सफाई का कार्य निरंतर जारी रखेंगे, क्योंकि यह नदी वाराणसी की सांस्कृतिक पहचान है। अभियान में उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, आशु पांडेय, जतिन पटेल, सुमित सिंह, विनोद यादव, आशु गौतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.