पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन शुक्रवार को मनाते हुए सदर मेदिनीनगर प्रखंड के सुआ गांव में पौधारोपण किया। पौधारोपण का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, छात्रों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना एक सार्थक पहल है। युवा कांग्रेस के मुन्ना यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर लगा रोजगार मेला, हुआ रक्तदान अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों...