पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई ने सत्र 2022-26 के छात्रों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एनपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत सेठ का घेराव किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा तिथियों में बार-बार बदलाव, समय पर एडमिट कार्ड जारी नहीं होने और सत्र के लगातार पीछे होने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जीएलए कॉलेज के अध्यक्ष रिशु राज दुबे ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बार-बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव और एडमिट कार्ड जारी करने में देरी से छात्रों में भारी नाराजगी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्र मेहनत से पढ़ाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.