एनएसयूआई ने एनपीयू की एक वर्ष की उपलब्धियों पर उठाए सवाल
पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता पर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को खोखला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। शैक्षणिक सत्र तीन से चार वर्ष तक विलंबित हो चुके हैं। सीबीसीएस सत्र 2021-24 एवं बैकलॉग परीक्षाएं अब तक पूर्ण रूप से क्लियर नहीं हो सकी हैं। पीजी विभागों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कई विभाग अब भी जीएलए कॉलेज के हॉबी सेंटर में संचालित हो रहे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.