नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। एनएसयूआई ने अपने स्थापना दिवस (9 अप्रैल) के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय में कैंपस में लोकतंत्र के लिए मैराथन के साथ की। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि 9 अप्रैल एनएसयूआई का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर एक सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डीयू में 'कैंपस में लोकतंत्र के लिए दौड़' में काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य डीयू के भीतर छात्र आवाजों के दमन के विरुद्ध अपनी आवाज उठाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...