रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनएसयूआई झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुई। इसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह समेत विभिन्न जिलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुन्नू सिंह ने बैठक के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि, छात्रवृत्ति, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों को हो रही समस्याओं को दूर करना और संगठन को धरातल पर अधिक प्रभावी तथा सक्रिय बनाना ही इस बैठक का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने संगठनात्मक संरचना को नई ऊर्जा प्रदान करने और उसे सक्रिय करने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया। पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने संगठन की वर्तमान स्थिति, सामने खड़ी चुनौतियों और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.