पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिषेक तिवारी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने व छात्र हित में हमेशा सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने हमेशा छात्र हितों की रक्षा और युवाओं की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने वर्ष 2010 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से करने और अबतक सीखे गए सामाजिक कार्यो को भी साझा किया और देश की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के लिए छात्रों को हमेशा सक्रिय रहने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.