एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बागेश्वर, अगस्त 27 -- देवेंद्र, बागेश्वर। 45 प्रतिशत से कम अंकों पर प्रवेश नहीं दिए जाने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने विरोध में कैंपस में धरना दिया। कैंपस निदेशक के आश्वासन के बाद छात्र माने। संगठन से जुड़े छात्र गुरुवार को बीडी पांडेय कैंपस में पहुंचे। यहां पहुंचने पर जब उन्हें पता चला कि 45 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एमए में प्रवेश नहीं मिल रहा है तो उनका पारा चढ़ा गया। विरोध में उन्होंने धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कम अंक के कारण कई छात्रों का भविष्य अधर में है। छात्रों के सामने कोई विकल्प भी नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.