बागेश्वर, अप्रैल 6 -- एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कैंपस में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान के एक प्रोफेसर पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। साथ ही आंदोलन में बाहरी लोगों की भीड़ होने की बात को साबित करने की मांग की। जब तक उन्हें सबूत नहीं मिल जाता वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। संगठन से जुड़े छात्र सोमवार को कैंपस में पहुंचे। नारेबाजी के साथ दो बजे बाद प्रेम दानू और राहुल कुमार ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने गत दिनों कॉलेज में एक प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षाफलों में आई त्रुटि दूर करने की मांग की थी, लेकिन राजनैतिक विज्ञान के एक प्रोफसर ने उन पर आरोप लगाया कि छात्रों ने बाहरी लोगों की भीड़ जमा कर बिना मतलब हंगामा किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.