रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में विलंब सत्र, मूल्यांकन व अन्य छात्र मुद्दों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन का लगभग 8 घंटे तक घेराव किया। इस दौरान प्रशासनिक भवन का कार्य बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सत्र स्नातक 2023-2027 की परीक्षा सारणी यथाशीघ्र जारी की जाए। उन्होंने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने और वर्तमान में जारी हुए सेमेस्टर-1 के रिजल्ट में 1-2 नंबर से हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने की घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, पीएचडी सत्र 2024 की प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित करने व छात्रसंघ चुनाव शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.