एनएसडी छात्र संघ ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) छात्र संघ ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। छात्र संघ ने कहा कि निहत्थे छात्रों पर बल का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। छात्र संघ ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय संस्था के छात्रों के रूप में वे कला, संस्कृति और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के मूल्यों में विश्वास रखते हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन संविधान द्वारा दिया गया मौलिक अधिकार है। छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होकर अपनी आवाज उठाने के अधिकार के इस्तेमाल पर बल प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।एनएसडी यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर घटना पर उबला बार संघ, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उठाई मांग छात्र संघ ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सभी छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.