रांची, जनवरी 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और नाट्य संस्था एक्सपोजर के संयुक्त तत्वावधान में रांची में 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला 12 जनवरी से शुरू होगी, इसके लिए 11 जनवरी को प्रशिक्षु कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा। ऑडिशन एलईबीबी हाई स्कूल (ओसीसी कंपाउंड) में दोपहर 1 बजे से होगा। ऑडिशन में सफल कलाकारों को 30 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संचालन एनएसडी के संजय लाल के निर्देशन में होगा। एक्सपोजर की मीडिया प्रभारी सुनीता लाल ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा कार्यशाला के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान एनएसडी के नाट्य विशेषज्ञों द्वारा भारतीय और पाश्चात्य अभिनय शैलियों के बारे में सिखाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...