कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) में 85 प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट है। यानी यहां पढ़ने का मतलब नौकरी पक्की। हैरानी की बात है कि एनएसटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी इच्छुक नहीं दिखे। यही वजह रही कि सात में पांच ट्रेड की सीटें खाली रह गईं। फिलहाल, खाली सीटों भरने के लिए एनएसटीआई दोबारा आवेदन मांगने की तैयारी कर रहा है। शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम) के तहत एनएसटीआई ने एआईपीए, एएसईएफ, एडी, आरएसीटी, एसटी, एफबीएसए और प्लंबर के लिए आवेदन मांगे थे। मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाना था। एनएसटीआई में प्रोफेशनल कोर्स की ट्रेनिंग रोजगार के लिए बड़ा अवसर था। बावजूद इसके सीट बराबर आवेदन नहीं आए। हाल यह है कि सात ट्रेड की 156 सीटों में 70 खाली रह गईं।

एआई और एयरोनॉटि...