प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला (कटरा) के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को इफ्को फूलपुर का भ्रमण किया। एक दिवसीय भ्रमण में तीन ट्रेड के प्रशिक्षु शामिल रहे। प्रशिक्षुओं ने प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया और आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं को करीब से देखा। अधिकारियों ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों और कार्य संस्कृति की भी जानकारी दी। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं को उद्योगों में रोजगार की संभावनाओं और तकनीकी कौशल की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...