एनएसजी टीम दोबारा निरीक्षण के लिए पहुंची राम मंदिर
अयोध्या, सितम्बर 28 -- अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए अयोध्या में एनएसजी की यूनिट तैनात करने की तैयारी चल रही है। यह प्रस्ताव पिछले एक साल से है लेकिन इन दिनों विशेष तेजी आई है। इसके चलते एनएसजी की टीम सप्ताह में दूसरी बार निरीक्षण करने राम मंदिर पहुंची। एनएसजी के एक दर्जन से अधिक कमांडो ने यहां आकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश व निकास के स्थानों का भी अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जितेन्द्र मिश्र समेत परिसर में तैनात सीआरपीएफ, एसएसएफ के कमांडेंट के अलावा एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र के साथ बैठक भी की और आवश्यक जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.