रुडकी, मार्च 28 -- एनएसजी कमांडो धनप्रकाश की मौत के मामले में गठित जांच कमेटी ने परिजनों और निजी अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि रिपोर्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मोहनपुरा निवासी एनएसजी कमांडो धनप्रकाश 22 मार्च को सालियर चेक पोस्ट पर हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उपचार के लिए एनएसजी कमांडो को चंद्रपुरी स्थित जगन्नाथ हॉस्पिटल में लाया गया था। उपचार के दौरान एनएसजी कमांडो की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि एनएसजी कमांडो केवल घायल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...