एनएसजी इंफ्रा ने एसआर कंस्ट्रक्शन को तीन विकेट से हराया
अमरोहा, मई 27 -- अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को खेले गए टी-20 मैच में एनएसजी इंफ्रा ने एसआर कंस्ट्रक्शन को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उवैस पाशा को मैन ऑफ-द-मैच चुना गया। मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआर कंस्ट्रक्शन की टीम 15.1 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एनएसजी इंफ्रा की ओर से अब्दुल नबी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएसजी इंफ्रा ने 47 रन तक पहुंचने पर चार विकेट गंवा दिए। मुश्किल समय में उवैस पाशा ने 27 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। यह भी पढ़ें- स्टार क्लब की टीम ने छह विकेट से जीता मैच अब्दुल नबी ने भी 35 रन बनाकर साथ निभाया जबकि नासिर ने तेज 17 रन बनाकर रन टीम को दबाव में नहीं आने दिया। अंतिम ओवरों में उवैस पाशा व फैजान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.