मुरादाबाद, जनवरी 6 -- नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एनएसओ) की ओर से स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मोहम्मद अली जौहर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर को गुलामी का जीवन किसी भी हाल में स्वीकार नहीं था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद कराने के लिए समर्पित कर दिया। वर्ष 1930 में भारत की मांग पर इंग्लैंड में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में उन्होंने भाग लिया और वहां देश की आज़ादी के पक्ष में प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वे अपने वतन तभी लौटेंगे, जब उनके हाथ में आज़ादी का परवाना होगा। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में रहते हुए मौलाना मोहम्मद अली जौहर की तबीयत बिगड़ गई और 4 जनवरी 1931 को इस महान मुजाहिद-ए...