संवाददाता, अक्टूबर 1 -- यूपी के संभल में जामा मस्जिद हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से एनएसए की कार्रवाई रद्द होने के बाद मंगलवार रात मुरादाबाद जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद वह रायसत्ती थाना क्षेत्र के हौज भदेसराय स्थित अपने घर पहुंच गया। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के विरोध में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 29 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी घायल हुए थे। मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 37 लोगों को नामजद करते हुए करीब तीन हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए गए थे। अफरोज को पुलिस ने 17 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया था। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर मंदिर में दो साधुओं की हत्या, शव जलाए; आरो...