मिर्जापुर, मार्च 13 -- पड़री, मिर्जापुर। विकास खण्ड पहाड़ी के कपसौर पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वयं सेवकों ने विकासखंड पहाड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बीडीओ बबीता सिंह से मुलाकात कर सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद स्वयंसेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने स्वयं सेवकों को महिला सुरक्षा, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.