काशीपुर, मार्च 10 -- जसपुर। बीएसवी कन्या महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों ने ग्राम सूरजपुर में जागरूकता रैली निकाली। बता दें कि ग्राम सूरजपुर में एनएसएस कैंप का शुभारंभ किया गया है। दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता जोशी ने एनएसएस के बारे में बताकर उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अर्चना अग्रवाल ने बताया कि शिविर से एक साथ मिलकर रहने, सामूहिक रूप से खाना, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। यहॉ प्राचार्य अर्चना अग्रवाल, शिवानी पुष्पक, डॉ. नीरज, लवप्रीत, श्वेता, सुषमा त्यागी, डॉ. कुर्रातुल ,पुष्पेंद्र राकेश शर्मा, गौरव सलोनी, अपूर्वा, मुस्कान, नाजिश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.