रुडकी, जनवरी 3 -- झबरेड़ा। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा की एनएसएस इकाई ने साबतवाली में शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को नशा करने से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार और ओमपाल सिंह ने ग्रामवासियों से कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति और परिवार दोनों के लिए घातक होता है। नशा झगड़े-फसाद की जड़ है और इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण कई परिवार बर्बादी की ओर चले गए हैं, यहां तक कि पति-पत्नी के बीच तलाक जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला बना देता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इससे दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरवन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.