दुमका, अप्रैल 10 -- रानेश्वर। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर में आयोजित रष्ट्रीय सेवा योजना की और से विशेष शिविर में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गोद लिए हुए गांव आमजोड़ स्वास्थ्य शिविर की आयोजन की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 1 एवं यूनिट 5 द्वारा संयुक्त रूप से गोद लिए हुए ग्राम आमजोड़ा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय समुदाय के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, हीमोग्लोबिन सामान्य शारीरिक जांच आदि की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.