लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में एनएसएस दोनों इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने एक कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा जोशी और डॉ. चंद्रशेखर राय ने बताया कि स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की, उनके साथ संवाद स्थापित किया और अपने विचार साझा किए। वृद्धजनों ने भी अपने अनुभव और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया, जिससे एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण निर्मित हुआ। वृद्धजनों के लिए फल, सूप आदि का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.