चम्पावत, फरवरी 20 -- लोहाघाट में राजकीय पालिटेक्निक के एनएसएस शिविर के दौरान दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने मंदिरों में सफाई अभियान का संचालन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पऊ में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिवर में शिविरार्थियों ने चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडेय, राजगुरु और सुखदेव के नाम पर समूह गठित किए। कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सिद्ध बाबा मंदिर, गलचौड़ा बाबा मंदिर और मष्टा मंदिर परिसर में झाड़ियों का कटान, मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों कूड़े का निस्तारण भी किया गया। बौद्धिक सत्र में फार्मेसी विभाग के प्रवक्ता मनीष भट्ट ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनावश्यक और गलत उपयोग से एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस मौके पर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.