रांची, अप्रैल 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की एनएसएस इकाई और एम्पीरियन क्लब की ओर से रविवार को हरमू स्थित रेनबो फाउंडेशन में सामाजिक जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। उद्देश्य बच्चों को पोस्को एक्ट-2012 के प्रति जागरूक करना था। एनएसएस स्वयंसेवकों ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के तहत मिलने वाले संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को उनके भविष्य और लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया गया। बालिकाओं को सैनिटरी पैड के सही उपयोग और सुरक्षित निपटान के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत लड़कियों को सैनिटरी पैड व लड़कों को कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, स्केल आदि का वितरण किया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.