एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरुकता रैली
रांची, मई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह 8 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर से शुरू हुई और अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, विश्वविद्यालय मुख्यालय मुख्य द्वार होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर आकर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरुकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ किशोर सुरीन व मारवाड़ी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती के नेतृत्व में संत जेवियर कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, निर्मला कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज आदि के एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.