एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
रांची, सितम्बर 24 -- बुंडू, संवाददाता। पांच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस गुरुवार को स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ ध्येय गीत प्रस्तुत कर की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बिनीता कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में तृतीय सेमेस्टर की स्वयंसेवक ज्योति कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं सृष्टि, अनुराग, पंकज, जगमोहन, निक्की और सुलेखा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति के लिए जागरूक किया करण सिंह मुंडा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.