मिर्जापुर, मार्च 10 -- चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सोमवार को बालू गंगा घाट पर गंगा संरक्षण अभियान के तहत गंगा नदी पर प्लास्टिक और अन्य कूड़े की सफाई की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. माधवी शुक्ला ने कहा कि गंगा संरक्षण राष्ट्रीय महत्व के साथ ही हमारी धरोहरों में गंगा प्रमुख नदियों में से एक हैं। गंगा जल स्वच्छ एवं शुद्ध रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। स्वयंसेवकों ने गंगा के तट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को प्लास्टिक एवं माला-फूल आदि के कूड़े को कूड़ेदान में डालने को प्रेरित किया। साथ ही आसपास के कूड़े-कचरों को साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। निषाद पार्क बालूघाट पर बौद्धिक सत्र में सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सानिया अफरोज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.