विकासनगर, सितम्बर 24 -- राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर गुरुवार को पछुवादून क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवियों ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। --- यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर शिविर का किया आयोजनस्वयंसेवियों को अनुशासन का महत्व बताया विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व एनसीसी मेजर एसके बिश्नोई ने विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने योग प्रदर्शन के साथ...